निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेंगे, बोले—“अब इतिहास दोबारा लिखा जाएगा”

नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को राजनीतिक माहौल गरमाने वाला बड़ा दिन आने वाला है। जदयू के चार बार के विधायक रहे गोपाल मंडल आज सुबह 9:30 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने इस मौके को “क्रांतिकारी नामांकन” का नाम दिया है।

गोपाल मंडल ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा,

“अब समय आ गया है कि इतिहास को दोबारा लिखा जाए। यह नामांकन गरीबों, असहायों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज का प्रतीक होगा।”

उन्होंने जनता से अपील की है कि शनिवार सुबह परवत्ता पंचायत से बड़ी संख्या में निकलकर आएं और इस “ऐतिहासिक क्षण” के साक्षी बनें।


निर्दलीय के रूप में देंगे नई चुनौती

जदयू से टिकट नहीं मिलने के बाद गोपाल मंडल ने पार्टी के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। इस बार वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उनके समर्थक लगातार यह दावा कर रहे हैं कि

“गोपालपुर की जनता ही असली फैसला करेगी।”


“हमारी पगड़ी सम्मान के साथ सिर पर उठेगी”

अपने एक और संदेश में गोपाल मंडल ने कहा,

“हमारी पगड़ी जो मुख्यमंत्री आवास के सामने रखी गई थी, अब सम्मान, संघर्ष और सेवा के साथ सिर पर उठेगी। यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि उन सभी की है जिनकी उम्मीदें टूटी नहीं, बस थमी हुई थीं।”

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *