गोपालपुर – कभी राजद की गढ रहे गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पुनः लालटेन जलाने के लिये दर्जनों राजद कार्यकर्त्ता तेजस्वी दरबार में हाजिरी लगाकर अपने को सबसे अच्छा व जिताऊ उम्मीदवार बताने में लगे हैं .हालाँकि राजद गोपालपुर से किसे अपना सिपहसलार बनाएगी. यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा.

मगर फिलहाल राजद में एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार राजद के संभावित उम्मीदवारों में शैलेश कुमार यादव, संजय मंडल, राजेन्द्र यादव, डा विपिन यादव, प्रतिमा सिंहा, मनोज मंडल उर्फ महेश फौजी, मोती यादव, अरुण यादव, मो मोहीउद्दीन, अभिलाषा कुमारी, रीता देवी व अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव वगैरह राजद प्रत्याशी के रूप में गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरना चाहते हैं.

राजद इस बार बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्त्व में अपनी सरकार बनाना चाहती है. देखना यह है कि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद किसे अपना खेवनहार बनाती है. हालाँकि टिकट के जुगाड में लगे सभी संभावित प्रत्याशियों के आला कमान तक पहुँच के अपने -अपने दावे हैं .यहाँ तक कि कई उम्मीदवारों ने बडे -बडे होर्डिंग लगाकर चुनाव प्रचार भी प्रारंभ कर दिया है.कई लोग अभी से गाँव -गाँव घूमकर जनसंपर्क करने में लग गये हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *