नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार में गौशाला रोड़ के पास बेखौफ अपराधियों ने सैलून संचालक के साथ मारपीट की. इस दौरान अपराधियों ने गोलीबारी की घटना के दौरान अपराधियों ने तीन चक्र गोली हवाई फायरिंग की फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. गोलीबारी की घटना के संबंध में सैलून संचालक परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया के उपेंद्र ठाकुर के पुत्र रंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि गैशाला के पास उसका सैलून है.

गुरुवार की देर रात सलून से वह लघु शंका करने के लिए गौशाला परिसर स्थित तालाब के पास गया था. इसी क्रम में तीन मोटरसाइकिल पर सवार 10 से 12 की संख्या में आये अपराधों ने उसे पकड़ लिया और बोला कि जो भी पैसा है, जल्दी निकालो. इस दौरान मेरे पास पैसे नहीं होने की बात कहने पर सबों ने मुझे पकड़ कर एक कोने में लेकर चला गया, जहां उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की, मारपीट के क्रम में मैंने एक मोटरसाइकिल की चाबी अपराधियों से ले लिया और वहां से भाग गया.

मोटरसाइकिल की चाबी लेने के बाद अपराधियों ने वहां लगातार तीन चक्र गोली फायरिंग की. गोली फायरिंग करने के बाद कुछ अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गये व एक मोटरसाइकिल को चार अपराधी घरकाते हुए वहां से फरार हो गये. पीड़ित सैलून संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान अपराधियों में मेरा पर्स गले का चेन छीन लिया है.

सभी अपराधी 20 से 25 वर्ष के थे, जिसे वह पहले कभी नहीं देखा है. गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने पीड़ित सैलून संचालक रंजीत कुमार से पूछताछ की एवं घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. घटना के संबंध में देर रात पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *