बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर वार्ड नंबर-12 चौधरी टोला निवासी महेश चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ने मंगलवार देर रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि युवक को नशे की लत थी और तनाव में रहता था। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Total Downloads: 380
लोगों ने बताया कि एक साल पहले दरवाजे पर से उसकी बोलेरो चोरी हो गयी थी। उसका बिहपुर थाने में केस भी दर्ज कराया था। लेकिन अब तक पुलिस गाड़ी का पता नहीं लगा सकी। घटना के बाद से युवक तनाव में रहता था और पत्नी को एक माह पहले पीटकर भगा दिया था। युवक को चार माह का बेटा एव दो वर्ष की एक पुत्री है।

युवक के पिता कोलकाता में नौकरी करते हैं। मां अवकाश प्राप्त शिक्षिका है। उनके साथ भी मारपीट करता था। मंगलवार रात उसने आयरन के तार को फंदा बना लिया और पंखे से बांध कर ट्रंक पर से कूद गया। लोगों ने शव को लटकते देखकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

