खरीक और बिहपुर में फिर भीषण कटाव शुरू हो गया है। बिहपुर के हरियो पंचायत अंतर्गत नवटोलिया में 10 घर कोसी नदी में समा गए। वहीं 40 से अधिक घर पूरी तरह कटाव के मुहाने पर हैं। ग्रामीण सनातन सिंह, देवांशु सिंह, शिवशक्ति सिंह आदि ने बताया कि सुबोध शर्मा, बिकू सिंह, मदन रविदास, लालचंद शर्मा, फुलेंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा समेत 10 लोगों के घर कटाव की भेंट चढ़ गए। सभी महादलित परिवार हैं। दूसरी ओर खरीक के पुरानी सिंहकुंड में भी मंगलवार को भीषण कटाव शुरू हो गया। इसमें विजय सिंह, सुभाष सिंह, मुकेश सिंह समेत चार लोगों के घर का आधा हिस्सा नदी में विलीन हो गया। इसके अलावा रामजीवन सिंह, शेखर सिंह, तीलो सिंह समेत 40 से अधिक लोगों के घरों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। यहां कटाव की रफ्तार काफी तेज है।

इससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह कटाव हो रहा है उस जगह के समीप पूर्व में कटावरोधी कार्य हुआ था। किन्तु वह पूर्व में ही कटाव में बह चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटाव की यही रफ्तार रही तो अगले दो दिन में पूरा गांव कोसी में समा जाएगा। ग्रामीणों ने विभाग के पदाधिकारियों से शीघ्र इस दिशा में पहल की मांग की है। इधर, कटाव की रफ्तार देखकर ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। इधर, बिहपुर के कहारपुर के समीप दक्षिण दिशा की ओर स्थित घर को काटकर अब बगजान तटबंध पर नदी दबाव बना रही है। ध्वस्त हुए बगजान तटबंध के कटाव स्थल पर विभाग अस्थाई तटबंध बनाने में सफल रहा। जिसके कारण विभाग के अफसरों से लेकर इलाके के लोगों ने राहत की सांव ली। विभाग के एसडीओ विजय कुमार अलबेला ने बताया कि बगजान तटबंध बचाव कार्य जारी है।

नवगछिया के सौकचा और रामनगर बिंदटोली में भी कटाव जारी

नवगछिया|प्रखंड के सौकचा एवं रामनगर बिंदटोली के बीच कोसी नदी का भीषण कटाव जारी है। नदी कटाव करते हुए धीरे धीरे गांव की ओर बढ़ती आ रही है। कटाव जारी रहा तो ये गांव कटाव की भेंट चढ़ जाएगा। इसके अलावा नगरह, बैसी सहित अन्य गांव पर कटाव का संकट मंडराने लगा है। हालांकि कटावस्थल पर जल संसाधन विभाग कटाव निरोधी कार्य जारी है। बालू भारी बोरी एनसी में डाल कर दिया जा रहा है। कटाव को रोकने के लिए बांस बल्ली भी दिए गए हैं। ग्रामीण गौरीशंकर राय ने कहा कि कटाव रोकथाम की कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। अगर कटाव के रोकथाम में तेजी से कार्य नहीं किया गया तो सकुचा गांव कोसी में विलीन हो जाएगा।

नारायणपुर के बोरनाहा पोखर के पास सड़क पर बढ़ा पानी का दबाव

नारायणपुर| मधुरापुर बाजार को दर्जनों गांव से जोड़ने वाली सड़क पर बोरनाहा पोखर के पास कटाव शुरू है। पोखर में पानी लबालब भर गया है। जब भी हवा तेज चलती है तो सड़क में कटाव शुरू हो जाता है। सुमित कुमार ने बताया कि सड़क का एक तिहाई हिस्सा कट चुका है। ध्यान नहीं दिया गया तो पूरा सड़क कट

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *