बिहपुर प्रखंड के सोनबरसा स्थित घटोरा वेटलैंड में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने आर्द्रभूमियों के संरक्षण, उनके पर्यावरणीय महत्व और जैव विविधता पर विस्तार से जानकारी दी।
Total Downloads: 163
अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में घटोरा वेटलैंड में एशियन वाटरबर्ड सेंसस (Asian Waterbird Census) कराया गया था। इस सर्वेक्षण के दौरान यहां 71 प्रजातियों के पक्षियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिनमें कई विदेशी पक्षी भी शामिल हैं। यह आंकड़ा घटोरा वेटलैंड की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि वेटलैंड के आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखा गया है। यही कारण है कि यह क्षेत्र पक्षियों के आवास और प्रजनन के लिए अत्यंत उपयुक्त बन गया है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पक्षी पहुंचते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से इस प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण में सक्रिय सहयोग की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी घटोरा वेटलैंड की समृद्ध जैव विविधता को देख और समझ सकें।
