नवगछिया : खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतिशनगर गांव से पुलिस ने चोरी की एक भैंस बरामद की है। इस कार्रवाई में भवानीपुर और पसराहा पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भैंस बरामद होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी अमरजीत शर्मा की भैंस कुछ दिन पूर्व चोरी हो गई थी। पीड़ित ने भवानीपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की गई भैंस सतिशनगर गांव निवासी वकील सिंह के पुत्र जंगली सिंह उर्फ चंदन सिंह के पास रखी गई है। सूचना के आधार पर भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पसराहा पुलिस के सहयोग से सतिशनगर में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की भैंस बरामद कर ली और मौके से चंदन सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं, इस मामले में संलिप्त कुशहा गांव निवासी गोपाल महंत के पुत्र तुलसी कुमार को भी हिरासत में लिया गया।

भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि चोरी की भैंस को बरामद कर लिया गया है तथा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *