नवगछिया घाट ठाकुरबाड़ी में चल रहे श्री रामचरितमानस पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा की अमृत वर्षा में बनारस से आई मानस कोकिला श्रीमती हीरामणि देवी ने प्रवचन देते हुए कहा कि सच्चा मित्र वह होता है जो अपने मित्र को पाप के मार्ग से बचा के सच्चे मार्ग में लगाए  विपत्ति आने पर मित्र का साथ दें बेटी दो  कुलो को तारने वाली होती है हमें बेटी को इतना गुन अवश्य देना चाहिए कि बेटी दोनों कुल का नाम रोशन करें धर्म बान परिवार मे अपनी बेटी की शादी करनी चाहिए ना कि धन बान में अपने शक्ति के अनुसार बेटी का विवाह करना चाहिए कभी भी दिखावटी में विवाह नहीं करना

आज के नौजवान ही दहेज का धनुष तोड़ सकते हैं बेटे के बाप को भी कभी बेटी का बाप बन कर सोचना चाहिए दहेज बुरा नहीं है दहेज मांगना बुरा है बिना मांगे जो मिल जो मिले उसे लेने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन  मांगना बुरा है सास ससुर की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है पति को खुश रखना है तो सास ससुर की सेवा करनी चाहिए अपने माता पिता की तरह सास ससुर की सेवा करनी चाहिए घर में सूर्योदय के पहले अपने से झाड़ू लगाना चाहिए

घर में सीता जैसी बहू चाहिए तो बेटी को अच्छे संस्कार दें तभी हम सीता जैसी बहू ला सकेंगे हम तो रामजी के रामजी हमारे हैं राम नाम जग में बड़ा अनमोल सीताराम सीताराम बोल आदि भजनों पर खूब झूमे श्रोता गन आयोजन के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि प्रवचन का कार्यक्रम 29 मार्च तक चलेगा 30 मार्च को हवन का कार्यक्रम होगा राम कथा की अमृत वर्षा के चौथे दिन श्रोताओं से पूरा पंडाल भड़ा हुआ था पंडाल में श्रोताओं के लिए बैठने की बहुत अच्छी व्यवस्था कमेटी द्वारा की गई

इस प्रवचन कार्यक्रम में शहर के श्रोता गनों के अलावा आसपास इलाके के श्रोता गन भी काफी संख्या में प्रवचन का लाभ उठा रहे हैं इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, उपाध्यक्ष बनवारी पंसारी, सचिव शिव  जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण  केडिया, मुख्य यजमान विनीत  खेमका, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, विशाल चिरानिया, विनीत चिरानिया, अनिल चिरानिया, संतोष भगत, अनिल भगत, कैलाश अग्रवाल, किशन चिरानिया, किशन यादुका, अवधेश गुप्ता, रोहित मावंडिया,  रवि चिरानिया, दयाराम चौधरी, संतोष यादुका, शंकर चिरानिया, अरूण यादुका, श्रीधर शर्मा  आदि लगे हुए हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *