नवगछिया: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बरारी पुल घाट तथा अन्य घाटों पर भक्तों की भीड़ देखी गई अन्य पूजा पाठ के अवसर पर जहां विक्रमशिला सेतु सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती थी।वहीं इस बार सुरक्षा के कड़े व्यवस्था के कारण विक्रमशिला सेतु पर जाम नहीं है।

कार्तिक पूर्णिमा की मान्यता यह है आज ही के दिन देव दीपावली मनाते थे इसीलिए इसको देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है कार्तिक मास में महिलाएं पूरे माता का सूर्योदय से पहले स्नान ध्यान करती है इस माह का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है माना जाता है कि भगवान विष्णु को दानवों से छुड़ाने के लिए लक्ष्मी जी ने इस व्रत को किया था

 

उसके पश्चात थी यह व्रत मनाया जाने लगा आज के दिन श्रद्धालु गंगा स्नान कर गंगा घाट पर माता गंगा से अपनी मन्नत मांगते हैं माना जाता है कि माता गंगा उनकी सारी मनोकामना को पूर्ण करती है कई लोग आज के ही दिन गंगा घाटों पर मुंडन पूजा करवाते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *