नवगछिया। बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र ने चन्द्रयान 3 की सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष प्रोग्राम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसरो का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक लैंड कर गया है। लैंड करते ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। इस ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को बधाई
Total Downloads: 339
नवगछिया। बुधवार को इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा इतिहास रचते ही नवगछिया बाजार भारत माता की जयघोष से गुंजायमान हो उठा। बाजार में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा, नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल सहित अन्य युवाओं ने तिरंगा झंडे के साथ सड़क पर उत्तर गए और भारत माता की जयकार करने लगे।
युवाओं ने कहा कि विश्व में भारत पहला ऐसा देश बना जहां पहली बार इसरो के वैज्ञानिकों ने अपना चंद्रयान 3 स्थापित कर दिया। इसके लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बधाई के पात्र हैं। वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद सभापति प्रीति कुमारी, समाजसेवी डब्लू यादव, चंपा देवी ने भी देश की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
