ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया और खरीक थाना क्षेत्र के चकमैदा ढाला के पास हुए लूटकांड में शामिल पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। लक्ष्मीनिया गांव के पास 27 सितंबर को फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 3900, मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया निवासी राजेश मंडल को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने लूटी गई सामग्री भी बरामद किया है। वहीं खरीक के चकमैदा ढाला के पास हुए खगड़िया के संतोष कुमार से लूटकांड में पुलिस ने कटिहार के बरारी के पकिया गांव निवासी मनोज मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज के पास से पुलिस ने लूटी गई मोबाइल बरामद किया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पिछले दिनों हुए कुल 5 लूट कांड मामलों में दोनों अपराधियों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *