नवगछिया। दियारा इलाको में पुलिस की  चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोपालपुर प्रखंड के 122 व इस्माईलपुर प्रखंड के 70 मतदान केन्द्रों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुआ। हालांकि सुबह दस बजे तक महिला मतदाताओं की लंबी कतार विभिन्न मतदान केन्द्रों पर लगी रही। बुजुर्ग व बीमार मतदाता अपने परिजनों के साथ मतदान करने आये। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की सात स्तरीय व्यवस्था की गई थी। जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीसीएलआर परमानंद साह, वरीय उप समाहर्त्ता राजस्व राजेश झा राजा भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा दोनों ही प्रखंडों में ले ले रहे थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि गोपालपुर व इस्माईलपुर प्रखंड में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कहीं से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। जो थोड़ी बहुत शिकायत मिली उसका निराकरण किया गया। मतदाताताओं ने उत्साहित होकर मतदान किया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि स्पर संख्या नौ पर स्थित चलंत मतदान केन्द्र संख्या 122 पर फोन पर बोगस मतदान की सूचना दी गई। उन्होंने उक्त मतदान केन्द्र पर बताया कि बोगस मतदान की सूचना गलत निकली। इसलिए थानाध्यक्ष गोपालपुर को फोन पर गलत सूचना देने वाले को नोटिस भेजकर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिये है।

चलंत मतदान केंद्रों पर दूर-दूर से पहुंचे मतदाता

गोपालपुर प्रखंड के विस्थापित बाबू टोला कमला कुंड पंचायत के स्पर संख्या 9 पर चलंत मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां पर 9 मतदान केंद्र अलग-अलग बनाए गए थे। इन मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की व्यवस्था थी। यहां पर कहलगांव, घोघा, नवगछिया, भागलपुर, पूर्णिया आदि जगहों से मतदाता मतदान करने पहुंचे। यहां पर वर्ष 2008 के गंगा कटाव के बाद यह पंचायत विस्थापित हो जाने से यत्र-तत्र लोग जाकर बस गए हैं लेकिन चुनाव के समय में यहां पर मतदान को लेकर आते हैं। जिसमें यहां पर कुल  9 वार्ड में 12 सौ मतदाता हैं।

लालजी मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदान के लिए महिलाओं की भीड़ जमी थी। गोसाईगांव मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 11 पर ईवीएम खराब रहने के कारण मतदाताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। गंगा किनारे प्राथमिक विद्यालय वीरनगर में मतदान केंद्र संख्या 85 पर दोपहर तक 603 में 135 मतदाताओं ने मतदान किया था। इस्माईलपुर में नौ बजे तक 15.82 जबकि 11 बजे तक 34.29 फीसदी मतदान हो गया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet