नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव में बुधवार की सुबह चुनावी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक नीलकंठ कुमार (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय मुकुंद मिस्त्री, ने आरोप लगाया है कि उन्हें घर से खींचकर बेरहमी से पीटा गया और सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया।

नीलकंठ ने बताया कि हमलावरों ने उनके गले से बजरंगबली का लॉकेट और जेब से 1500 रुपये भी छीन लिए। उन्होंने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनमें टुनटुन मिस्त्री, संजय मिस्त्री (दोनों चालित्तर मिस्त्री के पुत्र), अर्जुन कुमार, सौरभ कुमार, प्रीति कुमारी (तीनों टुनटुन मिस्त्री के पुत्र/पुत्री) और सूरज कुमार (बबलू मिस्त्री का पुत्र) शामिल हैं।

घटना के संबंध में नीलकंठ ने बताया कि आरोपी घर पर पहुंचकर पूछने लगे कि उन्होंने उनकी पार्टी को वोट क्यों नहीं दिया। इसी दौरान कहासुनी के बाद टुनटुन मिस्त्री ने उनका लॉकेट खींच लिया, जिसके बाद सौरभ कुमार ने रॉड से सिर पर कई वार किए।

पीड़ित का कहना है कि सभी नामजद आरोपियों ने मिलकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी दी कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को घर में जिंदा जला दिया जाएगा।

नीलकंठ ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उत्तर प्रदेश की एक लड़की को अपने घर में छिपा रखा है और इसी बात को लेकर भी विवाद हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *