नवगछिया – नवगछिया के शहीद टोला स्थित चैत्रावली दुर्गा मंदिर में मां देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित नहीं कि गयी है. कोरोना महामारी को देखते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
चैती नवरात्र पर होने वाले कई तरह के आयोजन यथा मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन इस बार नहीं किया जाएगा. मंदिर के पुजारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि मंदिर में कलश स्थापना की गयी है.

सोसल डिस्टेंसिंग में बनाते हुए वैदिक विधि विधान द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया जा रहा है. हालांकि माता के भक्तों में इस बात को लेकर मायूसी है लेकिन महामारी को लेकर लोग सादगिपूर्वक माता की आराधना कर संतुष्ट हो रहे हैं.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

