बिहपुर : प्रखंड के हरिओ गांव कोसी पर पुल निर्माण का काम चल रहा है। वहां आये दिन लोहा एवं अन्य सामानों की चोरी हो जाती है। इसी कड़ी में प्लांट के सिक्युरिटी ऑफिसर कटिहार के कोढ़ा निवासी संत कुमार ने लोहे की चोरी करते एक शातिर चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया और झंडापुर पुलिस के हवाले कर दिया। ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया पकड़ाया चोर हरिओ का बादल कुमार है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
जब उससे कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया मेरे साथ मिथुन कुमार व सुमित कुमार भी था, जो भागने में सफल रहा। इस चोरी के बाबत संत कुमार के आवेदन पर केस दर्ज कर गिरफ्तार चोर को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
