नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को स्टेशन परिसर में अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश व समाज इन माओवादियों व इनके ‘शुभचिंतकों’ से आर या पार की लड़ाई लड़े।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
वहीं अभाविप के विश्वास वैभव ने कहा आज हमारे घर में छुपे बैठे निष्फल विचारधारा के गुलाम सांपों को चुन चुन कर खतम करने की आवश्यकता है। वहीं मौके पर अभाविप के मौके पर विश्वास वैभव,राहुल,अभिषेक,विष्णु प्रजापति,ऋतिक, करण,पप्पू,विक्की,सुमित,अमन,अजय, गोलू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

