नवगछिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल का 33वां श्री श्याम महोत्सव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। 31 दिसंबर को पुराने साल की विदाई और एक जनवरी रविवार को नए साल के आगमन पर स्थानीय बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में महोत्सव होने जा रहा है।

कार्यक्रम में भजन गायक चैतन्य दाधीच, जयपुर निर्मल शर्मा, बरेली अमन परवाना, कोलकाता आयुष मोदी, कोलकाता आनंद खेतान, भागलपुर एवं विनायक डांस ग्रुप कोलकाता बाबा को रिझाने आ रहे हैं। इसका आगाज 56 भोग यात्रा के साथ होगा, जिसमें 101 महिलाओं द्वारा छप्पन भोग की थाल लिए बाबा के भजन पर झूमते नाचते गाते संध्या 5:00 बजे मारवाड़ी विवाह भवन से विनायक डांस ग्रुप कोलकाता के साथ निकाली जाएगी।

उसके बाद भक्तगण बाबा की जोत ले बाबा का भजन कीर्तन करेंगे एवं रासलीला डांडिया का प्रोग्राम भी किया जाएगा। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम भक्त मंडल के वरुण केजरीवाल, रवि सर्राफ, अशोक केडिया, मनोज चौधरी, संतोष यादुका, नंदलाल तिवारी, महेश चिरानिया, अनिल केजरीवाल, संदीप चिरानिया, शंभू रुंगटा शिव डोकानिया, मानस चिरानिया, केशव सराफ गोविंद केडिया आदि सदस्य लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *