गोपाल गौशाला में स्थित जगतपति नाथ महादेव का तिलकोत्सव मंगलवार को मंत्रोच्चार के बीच हुआ। तिलकोत्सव को लेकर सुबह घाट ठाकुरबाड़ी से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिवभक्त 51 थाली के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। जिसमें विभिन्न प्रकार के फल मिठाई व पूजन सामग्री थी। इस दौरान झांकी आकर्षण के केंद्र रही।
Total Downloads: 371
नगर वासियों ने कई स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की। शोभायात्रा नगर का भ्रमण करते हुए जगतपति नाथ महादेव मंदिर पहुचीं। इसके बाद पंडितों ने महादेव का तिलकोत्सव कराया। जगतपति नाथ महादेव मंदिर के पुजारी रंजीत बाबा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वसंत पंचमी को नवगछिया के गोपाल गोशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव का तिलकोत्सव किया जाता है।

शोभायात्रा में नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डबलू यादव, किसन कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार, गोलू, तारकेश्वर गुप्ता, प्रिंस गुप्ता सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

