नवगछिया – जमीन अतिक्रमण कर लिए जाने की बात कहते हुए ढोलबज्जा निवासी राजेश कुमार जायसवाल ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को ढोलबज्जा बाजार को बंद करवा दिया तो दूसरी तरफ से थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन भी किया है. राजेश कुमार का कहना है कि उसकी खतियानी 80 डिसमिल जमीन को भूदान पर्चा वाली जमीन कह कर 41 महादलित परिवारों ने अवैध कब्जा कर लिया है. जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों की भी मिलीभगत है.
Total Downloads: 96
दूसरी तरफ से जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों ने कहा कि उन लोगों को करीब 20 वर्ष पहले सरकार द्वारा भूदान में जमीन दी गई थी जिस पर उन लोगों ने दखल किया है. जमीन मालिक और उसके समर्थकों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही नवगछिया के इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह और उसकी ओ विश्वास आनंदवन बचा था ना पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की.
मौके पर ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव और सरपंच सुशांत कुमार भी पदाधिकारियों के साथ विवाद का समाधान करने का प्रयास कर रहे थे. इधर नवगछिया के अंचलाधिकारी विश्वास आनंद ने कहा कि पूरे मामले को नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल के समक्ष स्थानांतरित किया गया है. शुक्रवार को दोनों पक्षों को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय बुलाया गया है. इधर ढोल बजा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने बताया कि जमीन मालिक ने अपने जमीन पर 41 कब्जा धारियों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

