नवगछिया। परबत्ता थाना के जमुनिया में जमीन विवाद के बीच घर बनाने को लेकर जमकर हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Total Downloads: 172
घायलों मे जमुनिया के आनंद कुमार, गोकुल पंडित, अर्जुन पंडित, रणजीत पंडित, महेश कुमार, शिवम कुमार, राजू देवी पति गोकुल पंडित, सजीव कुमार, नरेश पंडित, गणेश पंडित और बिपिन पंडित शामिल हैं। घायलों का अनुमण्डल अस्पताल में इलाज करवाया गया। घायलों ने बताया कि विवादित जमीन पर काम करने का विरोध करने पर कीचड़ में लिटा-लिटाकर हमारे परिवार के कई लोगों मार मार कर अधमरा कर दिया।
इस संबंध में दोनो पक्षों की ओर से परबत्ता थाना में आवेदन दिया गया है। थनाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। इसी बीच एक पक्ष जमीन पर कुछ निर्माण कार्य कराने लगा, जिसका विरोध करने पर दोनो पक्षों में मारपीट हुई। घटना की सूचना पर गश्ती टीम को भेज गया है। दोनो पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

