नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में 62 वर्षीय शिरोमणि देवी पति हीरालाल यादव को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस गोसाईगांव पहुंचकर महिला को इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला रुकमणी देवी का गांव के गुलशन यादव व अन्य के साथ आपसी विवाद चल रहा था, जिसको लेकर शाम में बातों ही बातों में किसी ने गोली चला दिया गोली महिला के सर में लगा है।जिससे वह बेहोश हो गई है

पुलिस अधिकारी के द्वारा तत्काल उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया है। गोपालपुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है महिला घायल है अपराधी की गिरफ्तारी के लिए हम लोग अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *