बिहपुर। सोनवर्षा गंगा दियारा में एक किसान को बेरहमी से पीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर किसान नवल किशोर कुंवर ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराते हुये गांव के ही टटुनटुन चौधरी और मुकेश चौधरी कों नामजद आरोपी बनाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
अपने आरोप में बताया कि एक दिसंबर को सोनवर्षा दियारा में अपना खेत देखने गया था। तभी गांव के ही उपरोक्त नामजदों ने हाथ में कट्टा ,लाठी व खंती लेकर जानलेवा हमला कर दिया।
मैं चिल्लाने लगा तो लाठी व खंती से ताबड़तोड़ प्रहार कर मुझे घायल कर दिया।मेरे कमर में रखा बारह हजार रुपया भी छीन लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
