नवगछिया : श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा की अमृत वर्षा में प्रवचन कार्यक्रम के अंतिम दिन बनारस से आई मानस कोकिला श्रीमती हीरामणि देवी ने कहा की भगवान की कथा देवो को भी दुर्लभ है संयोग हम लोगों को मिला है भारतीय नारी प्रेम की भूखी है वह पति से और कुछ नहीं चाहती वह तो पति से सिर्फ प्रेम चाहती हैं अगर आप घर के बड़े हैं तो बड़ा बनना है तो अपने अस्तित्व को भी मिटा दें बड़े आप जब बनेंगे जब आप अपने से छोटों को सुखी रखेंगे बड़ी से बड़ी बात हंसकर बोलना चाहिए बोलने का ढंग ही घर में महाभारत करा देता है जिस भाव से भोजन करेंगे हमारे भाव भी उसी प्रकार के होंगे घर में घर की महिलाओं को खुद अपने से भोजन तैयार करना चाहिए हम जैसा भोजन करेंगे हमारी बुद्धि भी उसी प्रकार की होगी
Total Downloads: 79
अपने अंदर भगवान की याद हर हमेशा बनाए रखना चाहिए हम कभी भी डरे नहीं कभी घबराए नहीं भगवान कण कण में हैं हमारा भरोसा भगवान पर पक्का होना चाहिए हर समस्या का समाधान रामचरितमानस में है कलयुग में किसी देवता को पूजे या ना पूजे बस राम का नाम जपते रहिए इसी में कल्याण है कथा वाचक श्रीमती हीरामणी देवी ने श्रोताओं से कहा की उन्होंने 8 दिनों तक श्री राम की कथा बहुत ही शांति ढंग से शरवन किया यह मेरा सौभाग्य है कि 48 बाँ नवाह परायण यज्ञ में हमें नवगछिया में श्री राम कथा पर बोलने का अवसर मिला, वही मानस कोकिला श्रीमती हीरामणि देवी ने बेटियों को सम्मानित किया
उन्होंने नवाह पारायण यज्ञ समिति के सभी आयोजन कर्ता को साधुवाद देते हुए कहा कि बहुत बड़ी बात है कि ये लोग पिछले 47 वर्षों से इस तरह का आयोजन घाट ठाकुरबारी में कर रहे हैं यह नवगछिया का बहुत बड़ा सौभाग्य है कि हम लोग रामकथा में हर साल इसी तरह राम कथा की अमृत वर्षा का सरवन करते हैं यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य कि बात है इसलिए हम लोगों को इस आयोजन में अधिक से अधिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए आयोजन के अध्यक्ष दिनेश सर्राफ ने सभी आयोजन कर्ता और श्रोताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से इतना बड़ा यज्ञ हर साल बहुत अच्छे ढंग से संपन्न होता है

