नवगछिया । गोपालपुर थाना अंतर्गत करारी तिनटंगा जहाज घाट पर बुधवार को अस्थि विसर्जन को आए पूर्णिया जिले के गोरियर पश्चिम के पैक्स अध्यक्ष डूब गए। उनकी तलाश जारी है।

पूर्णिया जिला अंतर्गत टीकापट्टी थाना क्षेत्र के आझो कुप्पा तिनटंगा गांव का निवासी शंकर जयसवाल की मौत के बाद उनका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया था। उसकी अस्थि कलश को विसर्जन के लिए हेतु गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गंगा घाट पर लोग आए हुए थे। अस्थि कलश विसर्जन के उपरांत वहां से आए सभी लोग गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान पैक्स अध्यक्ष पप्पू मंडल ( 35 वर्ष) गहरे पानी में डूब गए।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने गोपालपुर प्रशासन को दिया। सूचना पर गोपालपुर पुलिस और अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा गंगा घाट पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर के सहयोग से ढूंढने का प्रयास किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *