नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पर शनिवार के सुबह में अनियंत्रित ट्रक ने कार में धक्का मार दिया. ट्रक के धक्के से कार पुल पर ही पलट गई. दुर्घटना में किसी प्रकार का हताहत नहीं हुआ. दुर्घटना में कार चालक बाल-बाल बच गए. किसी तरह अपनी जान बचाकर कार चालक गाड़ी से निकला.
Total Downloads: 375
पुल पर दुर्घटना की सूचना वाहन चालकों के द्वारा जहान्वी चौक टीओपी को दी गई. दुर्घटना को सूचना मिलने पर जहान्वी चौक टीओपी पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची. इसके बाद पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त कार को किराना के माध्यम से हटाया गया.

पुल पर दुर्घटना होने के बाद शनिवार की सुबह जाम की समस्या उत्पन्न हो गई. दुर्घटना के बाद पुल पर दुर्घटना ग्रस्त वाहनो को हटाने तक करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित हो गया था. दुर्घटना ग्रस्त वाहन को हटाए जाने के बाद आवागमन आरंभ हुआ.

