नवगछिया : विक्रमशिला पुल एवं पहुंच पथ पर दो ट्रक के खराब होने के बाद बुधवार से विक्रमशिला पुल एवं पहुंच पथ पर लगे जाम की स्थिति नियंत्रण में आने की वजह जाम और ज्यादा और विकराल रूप ले लिया है. बुधवार को लगा जाम अपना दायरा बढ़ाते हुए भागलपुर जिले से लेकर कटिहार जिले के कुर्सेला तक पहुंच गया. विक्रमशिला पुल, पहुंच पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर नवगछिया की ब्रांच सड़कों पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. जाम इतना भयावह हो गया है कि टस से मस होना मुश्किल है.

जाम के कारण यात्री रहे हलकान,

– भागलपुर जाने में लग जा रहे थे 4 से 5 घंटे

– जाम पर नियंत्रण पाने में पुलिस पदाधिकारियों के छुट्टे रहे पसीने

– एसडीपीओ के नेतृत्व में रंगरा, गोपालपुर, नवगछिया परबत्ता पुलिस जाम पर नियंत्रण का कर रहे थे प्रयास लेकिन जाम की स्थिति यथावात

गुरुवार की देर रात पुलिस द्वारा पुल पर खराब हुई दोनों ट्रकों को हटाए जाने के बाद भी जाम पर नियंत्रण नहीं हो पाया है. जाम के कारण भारी वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में बस, टेंपो, सवारी गाड़ी, एंबुलेंस सहित आपातकालीन सेवा के कई वाहन जाम में फंसे हुए थे. जाम के कारन मोनो भागलपुर नवगछिया की रफ्तार कई घंटों तक थम सी गई थी. घंटो जाम में फंसे यात्री हलकान थे. जाम के कारण यात्रियों को घोर पेशानियों का सामना करना पर रहा था. नवगछिया से भागलपुर जाने में पांच से छ: घंटे लग रहे थे. जाम की स्थिति भयावह होने के बाद जाम पर नियंत्रण पाने के लिए नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में रंगरा ओपी प्रभारी जवाहर सिंह, गोपालपुर थाना अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर, खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम, परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव पुलिस पदाधिकारियों के साथ सभी मोटरसाइकिल से जाम पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहे थे.

लेकिन पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा प्रयास जाम की भयावह स्थिति होने के कारण पूरी तरह असफल साबित हो रहा था. संध्या समय पुलिस के लगातार प्रयास के बाद एनएच 31 एवं विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर कछुआ चाल में वन वे होकर परिचालन आरंभ हुआ था. लेकिन वाहनों की 40 किलोमीटर से भी लंबी कतार के होने के कारण जाम पर नियंत्रण होने की संभावना दूर दूर नहीं दिखाई पड़ रही थी.

,, जाम के कारण यात्री हलकान यात्रियों को कई किलोमीटर तक करनी पड़ी पैदल यात्रा

लगातार तीन दिनों से विक्रमशिला पुल एवं पहुंच पथ वह राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहने के कारण यात्री हलकान है. जाम के कारण बस से दूरदराज से यात्रा कर आए यात्री जिनको भागलपुर जाना था या पूर्णिया जाना था उन यात्रियों को और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जाम के कारण यात्रियों को जहान्वी चौक से ही दस से 15 किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर नवगछिया जीरोमाइल, नवगछिया, मकनपुर चौक पहुंच रहे थे. जाम के कारण कई यात्री ससमय अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाए. वहीं कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई कई सरकारी व विभिन्न सांस्थानो में कार्य करने वाले कर्मी समय पर कार्यालय नहीं पहुच पाए. वहीं जिन यात्रियों की ट्रेन छूटी वे यात्री भागलपुर जाने के क्रम में आधे रास्ते में ही बस से उतरकर वापस फिर अपने घर के लिए लौट गए.

,, पिछले तीन दिनों से जाम में फंसे हैं ट्रक चालक

जाम के कारण पिछले तीन दिनों से ट्रक चालक अपने वाहन लेकर जाम में फंसे हुए है. ट्रक चालकों ने बताया कि जाम के कारण पिछले तीन दिनों से हम लोग जाम में फंसे हैं. जाम आगर छूटता भी है तो ओवरटेक कर फिर जाम लगा दिया जाता है. जिस पर प्रशासन की कोई नजर नहीं है. हम लोग ठंड में सड़क पर 3 दिनों से हैं. हमलोगों के ना खाने का ठिकाना है ना पीने का पानी है न सो पा रहे हैं. जाम में हम लोग ठंड में ठिठुर रहे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *