नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर एक ही टिकट काउंटर पर टिकट मिलने के कारण शनिवार को देर शाम समय टिकट कटाने में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्टेशन पर एक ही टिकट काउंटर चालू होने के कारण यात्रियों की लंबी कतार काउंटर पर लगी हुई थी. यात्रियों को कई घंटे तक लाइन में लगने के बाद टिकट प्राप्त हो रहा था.
Total Downloads: 182
टिकट लेने में यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद मौके पर नवगछिया जीआरपी व आरपीएफ पुलिस पहुंची और यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित कर टिकट काउंटर पर कतारबद्ध किया. जानकारी के अनुसार बीएसएससी की परीक्षा को लेकर नवगछिया स्टेशन पर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र जाने के लिए विभिन्न ट्रेनों के टिकट कटाने को लेकर टिकट काउंटर पर जमा थे. एक ही काउंटर चालू होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इस दौरान टिकट कटने में हो रही देरी को लेकर परीक्षार्थियों द्वारा वह हंगामा भी किया जा रहा था.

