नवगछिया : जाह्नवी चौक-लत्तीपुर सड़क पर महादेवपुर गंगा घाट के समीप निर्मित स्लुईस गेट टूटने के बाद गंगा नदी के पानी का बहाव ग्रामीणों और पीडब्ल्यूडी विभाग की काफी मेहनत के बाद रोक दिया गया। जिससे पूरे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिया टूटने के बाद भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पुल निगम से बात की और विभाग के सहयोग से लोहे की चादर डालकर पानी को बंद करवाया।

हालांकि, स्थिति अब भी चिंताजनक है, क्योंकि नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जलस्तर में वृद्धि पर रोक नहीं लगी, तो सड़क और तटबंध के ऊपर से पानी बहने लगेगा, जिससे बाढ़ की तबाही मच सकती है।

बता दें कि शनिवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे स्लुईस गेट टूट गया था, जिसके कारण गंगा नदी का पानी खेतों में फैलने लगा था, और सैकड़ों एकड़ में लगी सब्जी समेत अन्य फसलें बह गईं। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया और बालू-मिट्टी भरी बोरी, पेड़ की टहनी समेत अन्य वस्तुएं डालकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *