नारायणपुर। प्रखंड में रामूचक बलहा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला बलहा और चकरामी के बीच खेला गया। जिसमें चकरामी ने बलहा को 12 रनों से हरा दिया। चकरामी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 122 रन बनाए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 331
वहीं बलहा की टीम 10 ओवर में सभी विकेट खोकर कर 110 रन ही बना पाई। मुख्य अतिथि वार्ड सदस्य चितरंजन सिंह कुशवाहा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देते हुए सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। मैन ऑफ द मैच चकरामी टीम के बमबम कुमार को दिया गया।मौके पर राजू, जितेन्द्र सिंह,मनीष यादव, अंकुश राज, नीतीश, संजय, चंदन सहित अन्य उपस्थित थें।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
