नवगछिया । रंगरा जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी पर चुनाव के दौरान नामांकन पत्र दाखिल करने के हलफनामे में तथ्य छिपाने का आरोप लगाते हुए निर्वाची पदाधिकारी से रंगरा जिला परिषद से अभ्यर्थी मंजू देवी ने कार्रवाई की मांग की है।
निर्वाची पदाधिकारी को दिए आवेदन में बताया है कि शबाना आजमी ने न्यायालय में चल रहे एक केस की जानकारी अपने हलफनामे में नहीं दी थी।

