नवगछिया : विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के शोर्य संचलन के क्रम में , गोपाल गौशाला नवगछिया में बजरंग दल तत्वाधान में एक बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता ललित शास्त्री जी ने की, जिसमें व्यापारी समाज की और से दयाराम जी , ब्राह्मण महासंघ के सुभाष पांडे जी , भागलपुर से अधिवक्ता अजीत पांडे जी, वरिष्ठ नागरिक विमल पोदार जी शिव मंदिर के पुजारी रंजन झा कई पुजारियों के साथ उपस्थित रहे ।
विभाग संगठन मंत्री गोपाल शाह जी मुख्य अतिथि धर्म प्रसार के क्षेत्र प्रमुख जवाहर जी आदि के उपस्थिति में अपने अनुसार सभी विचार रखें । गीता जयंती पर गुलामी के दाग मिटाने पर हिंदुओं के शौर्य का प्रदर्शन गीता जयंती के दिन 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था । उस शौर्य का सबों ने हिंदुओं के वीरता का यशोगान किया ।
साथ ही 23 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज के बलिदान को याद करते हुए 26 दिसंबर को धर्म रक्षा दिवस के रूप में एक बड़ा कार्यक्रम पंचमुखी हनुमान मंदिर मिल नगर से समस्त कार्यकर्ता सभी कार्यकर्ता चलकर गौशाला शिव मंदिर में एकत्रित होंगे ।इसके लिए नवगछिया अंतर्गत सभी प्रखंडों में संगठन के कार्य का स्वरूप खड़ा होगा । और धार्मिक निष्ठा को मजबूत करने का कार्य होगा ।


