नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 27 अप्रैल 2025 को झंडापुर थाना को सूचना मिली कि जयरामपुर के पंजाबी रविदास का अपहरण किया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जिलों की सीमाएं सील कर दी गईं और एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम में झंडापुर थानाध्यक्ष, नदी और अन्य पुलिस बल शामिल थे।

48 घंटे के भीतर, पुलिस ने पंजाबी रविदास को मधेपुरा जिले के चौसा क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। अपहरण में शामिल अपराधियों को भी पकड़ लिया गया, जिनमें मो अफताब आलम, मो अली, मनीष कुमार, रमेश मंडल और राजा कुमार शामिल हैं। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि यह अपहरण पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद के कारण किया गया था। झंडापुर थाना में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। सभी शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....