नवगछिया। ढोलबज्जा थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में विशेष गश्ती के दौरान शुक्रवार की रात 11:30 बजे पछियारी मार्कोस के तीन मुहानी पर दो व्यक्ति मोहनपुर की ओर से आ रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों लोगों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। पूछताछ में दोनों ने खुद को टपुआ टोला थाना चौसा जिला मधेपुरा निवासी बताया। दोनों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करायी गई जिसमें शराब पीने की पुष्टी हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....