नवगछिया : जीआरपी थाना में आईटी एक्ट के मामले में कटिहार के सर्किल इंस्पेक्टर राजीव चौधरी ने अलग-अलग जगहों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुर निवासी दीपक कुमार साह एवं कटिहार के पंकज कुमार शामिल हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्वी चंपारण के अमित कुमार सर्वांगी ने ट्रेन में सफर के दौरान एटीएम, मोबाइल चोरी करने के बाद रुपए की हेराफेरी करने को लेकर के केस दर्ज कराया था। जिसमें एक लाख 20 हजार खाते से निकालने की बात सामने आई है। दीपक के पास से 51 हजार व पंकज के पास से 60 हजार रुपए बरामद किए गए।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
