नवगछिया। खरीक बाजार स्थित ग्रामीण बैंक में खरीक बाजार निवासी जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना दिवंगत लाभार्थी रूपेश प्रसाद यादव के पिता नरेश यादव को उक्त योजना के तहत मिलने वाले लाभ के रूप में चार लाख रुपये का चेक शाखा प्रबंधक अनंत कुमार सिन्हा के हाथों दिया गया।
Total Downloads: 166
शाखा प्रबंधक अनंत कुमार सिंहा ने बताया कि रूपेश ने वर्ष 2021 में उक्त योजना का बीमा कराया था। कुछ माह पूर्व दिल्ली में मजदूरी करने के दौरान सात मंजिला मकान से गिरने से उसकी मौत हो गई थी।
जिसके कारण उनके परिजनों को उक्त योजना के तहत मिलने वाली राशि दी गई। वहीं उन्होंने बताया कि उक्त बीमा कराने के लिए लाभार्थी को साल में मात्र 342 रुपये बैंक में जमा करना होता है। इस मौके पर बैंककर्मी गौरव कुमार आदि मौजूद थे।

