नवगछिया : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गोपालपुर प्रखंड के लतरा ग्राम संगठन की जीविका दीदियों ने अनोखा अभियान चलाया।
Total Downloads: 49
कार्यक्रम के तहत दीदियों ने रंगोली बनाकर और नारे लिखकर मतदान के महत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने “नैतिक मतदान करने” की शपथ भी ली।
जीविका समूह की महिलाओं ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को निर्भय, निष्पक्ष और जिम्मेदार होकर मतदान करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हों।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान उपस्थित दीदियों ने कहा कि उनका उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना है, ताकि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम मतदान प्रतिशत दर्ज हो सके।

