केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा — विकास की राह पर बिहार, एनडीए कार्यकर्ता हैं इसके असली वाहक

नारायणपुर (भागलपुर): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पहाड़पुर और नगरपारा गांवों में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

मंत्री सेठ ने कहा कि “बिहार की जनता विकास की राह पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है और एनडीए के कार्यकर्ता इस विकास यात्रा के असली वाहक हैं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज राज्य के हर क्षेत्र में परिवर्तन और प्रगति की लहर दिखाई दे रही है।

संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें तथा आम जनता को विकास की इस यात्रा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संदेश हर नागरिक तक पहुंचाना एनडीए कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *