नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के सामने भूमि विवाद को लेकर मंगलवार देर रात बदमाश जेसीबी लेकर घर तोड़ने पहुंच गये। विरोध करने पर बदमाशों ने मकान मालिक को गोली मार दी। घायल का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। उसके बयान पर बुधवार को घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। पुलिस एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

घायल इंद्रमोहन सिंह ने कहा कि रात में घर में सोए हुए थे। एक बजे लतरा निवासी विभूति यादव ने गेट खटखटाया। बाहर निकलने पर देखा चार हथियारबंद अज्ञात लोगों के साथ वह खड़ा है।

जेसीबी से मकान के पूर्वी हिस्से की दीवार और गेट तोड़ गिरा दिया था। पत्नी ने नवगछिया थाने को घटना की सूचना दी। इसके बाद आरोपी हमलोगों को जेसीबी से मकान ध्वस्त करने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर पत्नी पर गोली चला दी। उसे बचाने के क्रम में गोली मेरे दाहिने हाथ में लग गयी। आसपास के लोग जुटने लगे। इसके बाद सभी बदमाश भागने लगे। इसी क्रम में पहुंची पुलिस ने लगमा निवासी चालक अवधेश सिंह को जेसीबी के साथ पकड़ लिया। आरोपी विभूति यादव भागलपुर पोस्ट आफिस में कार्यरत है। इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर विभूति यादव ने घटना को अंजाम दिया है। जेसीबी जब्त कर लिया गया है।

रंगदारी मांगने व घर बेचने का दबाव देने का आरोप

घायल ने बताया कि मेरी पत्नी रेखा देवी प्रधानाध्यापिका थी। सेवानिवृत्ति के बाद मिली रकम पर स्थानीय बदमाशों की नजर है। बदमाश 10 लाख रुपये रंगदारी देने एवं घर बेचने का दबाव देते रहते हैं। साथ ही धमकी देते हैं कि घर नहीं बेचोगे तो पूरा परिवार खतरे में पड़ जाएगा। घायल मकान मालिक महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष के समधि हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *