नवगछिया। गंगा नदी में इनदिनों भीषण कटाव चल रहा है। रंगरा प्रखण्ड के ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी लगातार कटाव कर रही है। मंगलवार दोपहर महंथ बाबा का विशाल पेड़ कटाव की भेंट चढ़ गया। सोमावार को बजरंग बली का मंदिर व तीन लोगों के घर गंगा नदी में समा गये थे। कटाव इतना तेज है कि लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है।

ग्रामीण अधिक लाल मंडल, नरेश, तिलो दास, सुनील दास, बिसेनी महतो ने बताया कि गंगा नदी अब हमलोगों के घर के पास पहुंच गई है। हमलोग अब अपने-अपने घरों को खाली कर समानों को सुरक्षित अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचाने लगे हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा वहां फ्लड फाइटिंग कार्य करवाया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *