नवगछिया। नवगछिया कटिहार रेलवे स्टेशन के बीच नवगछिया पूर्वी केबिन के समीप गुरुवार देर शाम गिट्टी से लदा एक ट्रक समपार के बीच रेल ट्रैक पर पर फंस जाने के कारण कटिहार से बरौनी जा रही सवारी गाड़ी को रोकनी पड़ी। स्थानीय लोगों और आरपीएफ जीआरपी के सहयोग से फंसे ट्रक को टोचन कर निकाला गया।
Total Downloads: 167
वहीं गेटमैन के द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्टेशन कंट्रोल को दिया जहां पर कटिहार से नवगछिया आ रही सवारी गाड़ी को रोका गया। गेटमैन की सूझबूझ से बड़ी घटना होते-होते बचा।
पूर्वी केबिन पर गुरुवार सुबह से ही रुक रुक कर जाम लग रहा था। यह जाम ट्रैक पर गिट्टी रखने को लेकर हुआ बताया गया। दोपहर बाद भी भीषण जाम लग जाने के कारण गेट बंद करने में गेटमैन को काफी परेशानी हुआ था

