नवगछिया| हैदराबाद में 11 से 16 जून तक आयोजित होने वाले व्लर्ड ताइक्वांडो फेडरेशन के तत्वावधान में ताइक्वांडो फेडरेशन आॅफ इंडिया की जी-वन इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवगछिया के खिलाड़ी फाइटर जेम्स का टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जेम्स अंडर 80 केजी वर्ग मे इंडिया के ओर से खेलेगे। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि हैदराबाद में होने वाली यह प्रतियोगिता व्लर्ड ताइक्वांडो फैडरेशन की रैंकिंग प्रतियोगिता है। इसमें 24 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

नवगछिया:  मणिपुर के इम्फाल में 5 से 9 जून तक आयोजित होने वाली 65वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए शनिवार को नवगछिया पुलिस जिले से चार खिलाड़ी पटना रवाना हुए।

जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य राजीव रंजन उर्फ घंटू सिंह व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बालक वर्ग में बिहपुर बाजार निवासी जयकृष्ण शर्मा के छोटा पुत्र अंकित कुमार शर्मा, नवगछिया भवानीपुर नयाटोला निवासी दिलीप पोद्दार का छोटा पुत्र मुकुल कुमार व विक्रमपुर के सूरज कुमार और बालिका वर्ग में नवगछिया के बड़ी मकंदपुर निवासी अजित कुमार चौधरी के बड़ी पुत्री अंजली कुमारी का चयन बिहार टीम में हुआ है। राज्य टीम में शामिल होने के लिए सभी चारों खिलाड़ी पटना रवाना हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *