बिहपुर। प्रखंड के अरसंडी मैदान में अरसंडी क्रिकेट क्लब की ओर से टी-20 चैलेंजर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में 16 टीम ने भाग लिया हैं। उद्घाटन मैच ढो़रिया व अरसंडी के बीच खेला गया।
ढो़रिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 16 ओवरों में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। दूसरी पारी में अरसंडी ने 11 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच का खिताब अरसंडी के अमन कुमार को सुभाष यादव सरपंच ने दिया।
खेल का उद्घाटन जिला परिषद प्रतिनिधि चंदन भारद्वाज ने किया। अंपायर राहुल कुमार व राहुल कुमार थे। कॉमेंटेटर अमन कुमार व स्कोरर शेखर कुमार रहे। आयोजन को सफल बनाने में मुखिया उमेश यादव, ललन यादव, विकास यादव आदि ने योगदान दिया ।


