नवगछिया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छह से 10 जनवरी तक होने वाली 69वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप पुरुष व महिला वर्ग में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी है। बिहार टीम गुरुवार को दानापुर-सिकंद्राबाद एक्सप्रेस से रवाना हो गयी। घोषित बिहार की पुरुष वर्ग में दीपक प्रकाश रंजन (कप्तान, मधेपुरा ), राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा (नवगछिया,भागलपुर),

राजन कुमार, राहुल कुमार, (बेगूसराय), रवि रंजन कुमार, विनोद कुमार धोनी (वैशाली), सन्नी कुमार, ओमप्रकाश (पटना), सोनू कुमार बैठा (दरभंगा) व प्रशिक्षक राकेश रंजन(पटना), प्रबंधक सतीश कुमार (बाढ़)। वहीं महिला वर्ग में प्रिया सिंह (कप्तान), वंदना कुमारी, कविता कुमारी (वैशाली), साक्षी कुमारी (सारण), अनु कुमारी (सिवान), नेहा रानी (पटना), युक्ता रानी, पूनम कुमारी (बेगूसराय), साक्षी कुमारी (नवगछिया,भागलपुर), कुमकुम कुमारी (पूर्वी चम्पारण)शामिल है।

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बॉल बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ प्रो.नवल किशोर यादव, राज्य संघ के उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, शारीरिक शिक्षक शिव नारायण पाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *