नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के टोटो चालक सह मालिक राघोपुर निवासी विजय कुमार साह ने बड़ी अलालपुर के अजय मंडल और इसके पिता दीपनारायण मंडल कद विरुद्ध मारपीट और छिनतई करने का आरोप लगाते हुए परवत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

विजय का कहना है कि वह अलालपुर के रास्ते टोटो लेकर जा रहा था। उसका टोटो सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से मामूली रूप से सट गया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। मामले की प्राथमिकी परवत्ता थाने में दर्ज कर की गयी है जबकि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *