नवगछिया : प्रखंड के चापर गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष राज किशोर यादव के पुत्र सोनू यादव को गोली मारकर घायल करने के मामले में जख्मी के बयान पर गांव के ही 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें प्रिंस कुमार, किशोर यादव, अजेन्द्र यादव, अवधेश यादव व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 8 दिन पूर्व आरोपियों की बकरी मेरे मक्के के खेत में घुस गई थी।

इससे फसल को काफी नुकसान हुआ था। जिसको लेकर हमने आरोपियों को चेतावनी दी थी। इसी बात को लेकर मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। बुधवार की दोपहर मैं घर से बासा जा रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए पांचों आरोपियों ने मुझ पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक गोली मेरे बायें पैर में लगी। मैं वहीं गिर गया।

शायद मुझे मरा समझ आरोपीं वहां से भाग गए। रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि घायल सोनू यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर सोनू पर जानलेवा हमले के बाद उसके परिवार वाले डरे सहमे हैं। उन्हें आशंका है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे फिर हमला कर सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *