नवगछिया : ट्रक एसोशिएसन ने एक दिसंबर से ट्रकों को ओवरलोड न किये जाने की घोषणा की है. एक प्रेस रिलीज के माध्यम से संगठन के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता बबलू मंडल ने कहा है कि परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड ट्रकों को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किये जाने एवं ओभरलोड वाहनों का दवाब विक्रमशिला सेतु पथ पर बढ़ जाने के खतरे को देखते हुए भागलपुर नवगछिया ट्रक ऑनर एसोशियसन के तत्वधान में नार्थ बिहार स्तर पर एक बैठक तीन दिसंबर को आयोजित किया जायेगा.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ओवरलोडिंग को रोकने के लिए बेगुसराय, बेतिया, समस्तीपुर, खगडिया, सहरसा, कटिहार, पुर्णिया, अररिया, कुरसेला में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. बबलू मंडल ने कहा कि तीन दिसंबर को नार्थ बिहार के सभी ट्रक मालिकों की एक बैठक नवगछिया के राजपैलेस में आहूत किया गया है. इस बैठक में मुख्य मुद्दार ओवरलोडिंग का ही रहेगा. बबलू ने कहा कि ट्रक यूनियन खुद ओभरलोड माफियों के खिलाफ है.

अगर ट्रकों पर ओवर लोडिंग नहीं होगी तो निश्चित रूप से अवैध वसूली से निजात मिलेगी. ओवरलोड के कारण सड़क पर भी क्षमता से अत्यधिक भार पड़ रहा है. समय से पहले सड़कें ध्वस्त हो जा रही हैं. इस मामले में कार्रवाई करने और टीम गठित कर अभियान चलाने की मांग जिला प्रशासन से भी की गयी है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....