नवगछिया : नवगछिया स्टेशन के पुनर्विकास के लिए शनिवार को अधिकारियों ने जायजा लिया। आइएसओ मानक के अनुरूप स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर पुनर्विकास के तहत पदाधिकारियों ने स्टेशन व आवासीय परिसर की जांच की। मैनेजर रणधीर कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक सतीश चंद्र, वाणिच्य प्रबंधक ने जायजा लिया। पिछले एक वर्ष में स्टेशन में हुए विकास कार्य के बारे में जानकारी ली।

स्टेशन अधीक्षक एसएन तिवारी ने बताया कि आइएसओ के मानक के अनुरूप पुनर्विकास नवगछिया स्टेशन का होना है। इसको लेकर विभाग के अधिकारी ने समीक्षा की थी। दो दिन पूर्व समीक्षा रिपोर्ट सोनपुर भेजी गई थी।

रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों के निर्देश जांच दल पहुंच कर नवगछिया स्टेशन का जायजा लिया। नवगछिया स्टेशन कटिहार एवं बरौनी के बीच अति महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां पर राजधानी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रुकती हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *