भवानीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-31 स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बोलेरो को धक्का मार दिया। इसमें भागलपुर से खगड़िया कड़वा मोड़ जा रही बोलेरो पर सवार नारायणपुर के चकरामी निवासी मो. मजहर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में नौ औश्र लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में चकरामी निवासी मोहम्मद मजहर अली, समीना खातून, साबरी प्रवीण, मोहम्मद साबिक, मोहम्मद साबिद, कड़वा मोड़ निवासी मोहम्मद चांद, चालक मोहम्मद रुबेद का नाम शामिल हैं,
Total Downloads: 105
जिनका प्राथमिक उपचार पीएचसी में किया गया है। डाॅक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मोहम्मद मजहर, समीना खातून व मो. चांद को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना बुधवार देर रात की बताई गई है। बताया जाता है कि ट्रक की लाइट की रोशनी के कारण बोलेरो चालक असंतुलित हो गया और खगड़िया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बोलेरो टकरा गई। देर रात गश्ती पर निकली भवानीपुर पुलिस ने जख्मी लोगों को पीएचसी पहुंचाया।

पूर्व मुखिया सबीना नाज के पति मोहम्मद शकिल अहमद, अमजद अली, मोहम्मद बहाव ने बताया कि मोहम्मद मजहर मुंबई में पत्नी बाल बच्चे के साथ रहकर दर्जी का काम करते थे, जो मुंबई से दादर एक्सप्रेस ट्रेन से पत्नी और बच्चों के साथ भागलपुर आए और साला मोहम्मद चांद के साथ अपने ससुराल खगड़िया के कड़वा मोड़ से बोलेरो संख्या बीआर-39-डी-1253 ससुराल जा रहे थे। भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम परिजन व ग्रामीणों ने कब्रिस्तान नारायणपुर में मिट्टी दी।
आवास पर शव के पहुंचते ही दहाड़ मारकर रोने लगे परिजन
प्रत्यक्षदर्शी ढाबा संचालकों ने बताया कि ट्रक के लाइट की रोशनी के कारण बोलेरो चालक अनियंत्रित होकर असंतुलित हो गया और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। मजहर को तीन लड़का व एक लड़की है। चकरामी आवास पर शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। पत्नी बदहवास थी, बच्चे सदमे में थे। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो गया। मुखिया तनीशी सिंह, उपसरपंच अमरेन्द्र कुमार उर्फ बाबूसाहब ने आपदा पदाधिकारी सह सीओ से बातचीत कर परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

