नवगछिया । खरीक पुलिस रविवार की देर रात सूचना पर शराब तस्करी में फरार नया टोला विश्वपुरिया निवासी मोनू यादव को पकड़ने पहुंची। फरार आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा।
होमगार्ड जवान सुनील रजक उसके हाथ से लोडेड कट्टा छीन लिया, लेकिन वह पुलिस से हाथ छुड़ा पर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

