नारायणपुर प्रखंड के सतीशनगर चौक के पास शुक्रवार शाम ट्रक व बाइक में टक्कर हो गयी। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर से गिरे युवक को रौंद दिया। घटना में भांजे की मौत हो गयी। वहीं मामा फरार हो गये। घटना के समय दोनों खगड़िया से भागलपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान खगड़िया व भागलपुर सीमावर्ती क्षेत्र में हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गयी है।
Total Downloads: 378
पुलिस ने बताया कि घटना में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खगड़िया जिले की तरफ से दोनों बाइक सवार आ रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी। इसके बाद पीछे बैठा युवक बाइक से नीचे गिर गया। इसी दौरान भागलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने अमित को रौंदते हुए फरार हो गया।


अमित के साथ आये चुकती निवासी उसके मामा ने जब देखा कि भांजे की मौत हो गयी है तो उसने भांजे के पॉकेट से पर्स, मोबाइल एक प्लास्टिक में रखकर सामने स्थित ढाबा वाले को देकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पसराहा थाना के एएस आई शिवेन्द्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेज दिया। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों को घटना की सूचना दे दी गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
